फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की कार व बाइक रैली 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने नगर निकायों में भ्रष्टाचार होने का मुद्दा बनाकर 26 फरवरी को शहर में कार व बाइक रैली निकालेगी। रैली को ‘आप’ के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा परेड ग्राउंड से सुबह 10 बजे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बात ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे ने बुधवार को नगर निगम के पास आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कही।
विज्ञापन

श्याम बाबू पांडे ने कहा कि नगर निकायों में भ्रष्टाचार पनप रहा है। भ्रष्टाचार की वजह से आम आदमी परेशान हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है। सत्ता पक्ष में बैठे जनप्रतिनिधि भी आम आदमी की आवाज नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मजबूत विकल्प चाहती है। इसके लिए नगर निगम चुनाव में पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और नगर निकायों से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। इस कड़ी में ‘आप’ मेयर सहित सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, जिलाध्यक्ष देहरादून उमा सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन, श्याम लाल, विनय राणा, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें