ब्यूरो/ऋषिकेश। ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से कॉलेज में संचालित की जा रही गतिविधियों और आपदा में कॉलेज को पहुंची क्षति का फीडबैक लिया। साथ ही सरकार को इससे अवगत कराने की बात कही। रविवार को पूर्व काबीना मंत्री और टीएचडीसीआईएल के स्वतंत्र निदेशक मोहन सिंह रावत गांववासी खदरी खड़कमाफ पहुंचे। उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया और प्राचार्य सुनील कुमार से कॉलेज में वर्ष 2013 की दैवीय आपदा में हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही सरकार को कॉलेज में आपदा से हुए नुकसान से अवगत कराने की बात कही।
इस दौरान गांववासी ने ग्रामसभा और कॉलेज में रोपे गए पौधों के लिए टीएचडीसी से ट्री- गार्ड की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। गांववासी ने खदरी के समीप गंगा में गिर रहे सीवरेज को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने सरकार से मोक्षदायिनी में गिरने वाले सभी गंदे नालों की शीघ्र टेपिंग की मांग की। मौके पर पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलाण, नालंदा शिक्षण संस्थान के प्रमुख महावीर उपाध्याय, ज्योति सजवाण, जगदीश चंद्र तिवारी, विनीशा जुगलाण, मनोज जखमोला, संदीप, सुनील आदि मौजूद थे।