फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सुधारें विद्यालयों में शिक्षा का स्तर : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार हंस फाउंडेशन की ओर से बनवाए गए अपर मियांवाला स्थित राजहंस पब्लिक के नवनिर्मित भवन को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता तभी आ सकती है, जब प्रधानाचार्य और शिक्षक खुद मेहनत करें।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हंस फाउंडेशन की माता मंगला एवं भोले जी महाराज के कार्यों की सराहना की। कहा कि हंस फाउंडेशन उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों में भी सेवा कर रहा है। फाउंडेशन टिहरी, पौड़ी एवं पिथौरागढ़ के अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहयोग दे रहा है। सतपुली में 250 करोड़ की लागत से अस्पताल बनाया गया है। माता मंगला के सहयोग से बच्चों को उच्च गुणवत्ता का पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए अक्षय पात्र योजना का जल्द शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश के स्कूलों में बेटियों के एडमिशन के लिए कुछ प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। इस दौरान हंस फाउंडेशन की माता मंगला, भोले जी महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मसूरी विधायक गणेश जोशी, राजहंस पब्लिक स्कूल के संस्थापक देवेंद्र सिंह नेगी, राजहंस पब्लिक स्कूल की निदेशक दिव्या नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें