फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी सर्वे पूरा, आज से जमा होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर चल रहे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का रैपिड सर्वे रविवार को पूरा हो गया है। आज सोमवार से नगर निगम में सर्वे रिपोर्ट जमा होनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद निगम प्रशासन डीएम के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजेगा। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद शासन से वार्डों का नए सिरे से आरक्षण होगा।
सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में 60 से बढ़कर 100 वार्ड हो गए हैं। नए सिरे से परिसीमन के बाद जिलाधिकारी ने वार्डों में ओबीसी का रैपिड सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए करीब एक हजार प्रगणक भी नियुक्त किए गए। सूत्रों के मुताबिक रैपिड सर्वे के बाद कई वार्डों में आरक्षण की स्थिति बदल सकती है। ऐसे में निगम चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे कई दावेदारों को झटका लग सकता है। पार्षदों और दावेदारों को नए सिरे से तैयारी में जुटना पड़ेगा। आरक्षण के बाद वार्डों की स्थिति बदलने से उनके राजनीतिक समीकरण भी गड़बड़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
ओबीसी रैपिड सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार से प्रगणक अपनी रिपोर्ट नगर निगम में जमा करना शुरू कर देंगे। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें