फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी लाया ऑनलाइन तैयारी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

छात्रों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की ऑनलाइन तैयारी का मौका आईआईटी लाया है। इसके लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट पेपर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इन्हें समझने के लिए आईआईटी ने वीडियो भी जारी किया है। इससे छात्र पहले से समय प्रबंधन के हिसाब से तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहली बार आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का आयोजन ऑनलाइन होने जा रहा है। 20 मई को देशभर में परीक्षा होगी। इसके लिए आईआईटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मॉक टेस्ट पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इसे हल करने से छात्रों को एक ओर तो ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न पता चलेगा तो दूसरी ओर वह समय प्रबंधन भी सीख सकेंगे। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी के मुताबिक, जो छात्र जेईई मेन ऑनलाइन दे रहे हैं, उनके लिए एडवांस का ऑनलाइन देना आसान है, लेकिन जो छात्र जेईई मेन ऑफलाइन दे रहे हैं, उन्हें एडवांस के लिए अलग से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

--
यहां करें प्रैक्टिस : www.jeeadv.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें