फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर शहर में उड़ती रही नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

हीरालाल मार्ग पर बीते मंगलवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत के बाद भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। नो-एंट्री जोन से बुधवार को भी मालवाहक वाहन बेधड़क गुजरते रहे, लेकिन पुलिस ने इन वाहनों पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रोड, रेलवे रोड, दून मार्ग, मुखर्जी मार्ग और घाट रोड आदि क्षेत्र में सुबह आठ से दोपहर एक बजे व अपराह्न चार से रात आठ बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। इस प्रतिबंध में बसें भी शामिल हैं। बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक के कारण हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि छह लोग घायल हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने कोई सीख नहीं ली। रेलवे रोड, हीरालाल मार्ग व लाजपत राय मार्ग पर प्रतिबंधित समय में सुबह 11 बजे से दोपहर तक मालवाहक वाहन फर्राटा भरते और लोडिंग-अनलोडिंग करते दिखे। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर बुधवार को भी प्रतिबंधित समय में बेरोकटोक मालवाहक वाहन और बसें दौड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हाल तब है जब शहर के चौक-चौराहों, एंट्री प्वाइंट्स और हरिद्वार रोड पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसके बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है।
---
प्रतिबंधित समय में शहर में मालवाहक वाहनों की एंट्री हो रही है, तो इसे दिखवाया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें