फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पार्क में दिखेगी उतराखंड की संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी के लोगों का सिटी पार्क का सपना जल्द साकार होगा। सहस्त्रधारा रोड स्थित हैलीपैड के पास मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण 14 हेक्टेयर जमीन में सिटी पार्क बनाएगा। पार्क का स्वरूप ऐसा होगा कि उसमें उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की झलक दिखेगी। इसके अलावा पार्क में बच्चों के खेलने को अलग एरिया और बुजुर्गों के ट्रैक बनाया जाएगा। एमडीडीए की ओर से 27 जनवरी तक पार्क का मॉडल तैयार किया जाएगा।
देहरादून में आबादी लगातार बढ़ रही है। कंक्रीट के जंगलों के साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव हर रोज बढ़ रहा है। भागदौड़ की जिंदगी में फुर्सत के पलों में लोगों के पास कोई ऐसा पार्क का विकल्प नहीं है जहां लोग परिवार के साथ आराम से घूम सकें। नगर निगम और एमडीडीए के जो पार्क बने भी हैं वो रखरखाव के अभाव में वीरान पड़े हैं। कई पार्कों में शराबियों और जुआरियों का जमघट लगा रहता है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सहस्त्रधारा में सिटी पार्क विकसित करने जा रहा है। सिटी पार्क पर्यटन की दृष्टि से खास होगा।
विज्ञापन

एमडीडीए उपाध्यक्ष डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सिटी पार्क के लिए 14 हेक्टेयर भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया शासन स्तर पर अंतिम चरण में है। भूमि सिडकुल की है। प्राधिकरण ने सिटी पार्क की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार कर ली है। 27 जनवरी तक सिटी पार्क के असली स्वरूप का डिजायन आ जाएगा। इसके बाद डीपीआर बनाकर पार्क को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उपाध्यक्ष के मुताबिक सिटी पार्क प्रदेश का अनूठा पार्क होगा। इसमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन की झलक दिखेगी। मसलन, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री जैसे धामों के अलावा हर जिले की प्रमुख पहचान को पार्क में विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यटक सिटी पार्क में पूरे उत्तराखंड को एक नजर में देख सकें।
विज्ञापन

...........................
ऐसा होगा सिटी पार्क
- बच्चों के खेलने कूदने के लिए अलग एरिया
- बुजुर्गों के टहलने और बैठने की व्यवस्था
- वॉक करने वालों के लिए ट्रैक
- साइकिलिंग करने वालों के लिए अलग ट्रैक
- उत्तराखंड के परंपरागत खाने पीने के स्टॉल
- म्यूजिकल फव्वारा
- योगा के लिए अलग से एरिया
.........................
कोट
सिटी पार्क को देहरादून ही नहीं बल्कि बाहर के लोगों के लिए पर्यटन केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। पार्क में पहुंचने वाले लोग परिवार और बच्चों के साथ समय बीता पाएंगे। पार्क का रखरखाव एमडीडीए खुद ही करेगा। पार्क में लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
- डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें