फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल् थ केयर के क्षेत्र में आए बदलावों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- आईएमएस यूनिसन नाम से सिटी में
विज्ञापन

---
हेल्थ केयर के क्षेत्र में आए बदलावों पर मंथन
देहरादून। आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने बीते एक दशक में हेल्थ केयर सिस्टम और ग्लोबल मुद्दों पर विचार रखे। सम्मेलन में बीते एक दशक के दौरान हेल्थ केयर के क्षेत्र में आए बदलावों पर मंथन किया गया। सम्मेलन में डॉ.आशीष चंद्रा, आईएमएस यूनिसन विवि के वाइस चांसलर डॉ.आरके पांडे, चांसलर डॉ.एमपी जैन ने भी विचार रखे। सम्मेलन में देश-विदेश के 40 विवि के करीब 130 विशेषज्ञ शिरकत कर रहे हैं। दो दिन में 18 टेक्निकल सेशन होंगे, जिनमें से पांच स्पेशल सेशन हेल्थ केयर सेक्टर के विशेषज्ञों के लिए रखा गया है। वहीं, तीन सेशन स्काइप प्रदर्शन के लिए होगा, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ विचार रखेंगे। लगभग 70 शोध-पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूूस्टन, बेलमांट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ इवांसविले, यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंस फॉर हेल्थ केयर प्रोफेसनल्स, जर्मनी, कॉरनेल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें