फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-स्वयंसेवकों ने लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
सरस्वती विद्या मंदिर (एसवीएम) इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने बुधवार को शहर में सफाई अभियान और नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एनएसएस शिविर का आयोजन एसजीआरआर इंटर कॉलेज में किया गया है।
एनएसएस शिविर के पांचवें दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने शिवाजीनगर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सड़कों के किनारे फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गंदगी की वजह से होने वाली बीमारियों और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवक श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में पहुंचे। जहां नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे सिंह नेगी ने 25 स्वयंसेवकों के आंखों की जांच की। इनमें आधा दर्जन बच्चों के आंखों में दृष्टि दोष मिलने पर उन्हें चश्मा लगाने का परामर्श दिया गया। शिक्षक रामकृष्ण पोखरियाल ने स्वयंसेवकों को शिविर के नियम और एनएसएस के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राम गोपाल रतूड़ी, मनोज नेगी, रवि कुकरेती, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, नंदकिशोर भट्ट, सुनील बलूनी, प्रियंका, दीपा, अखिलेश भट्ट, अभिषेक, आस्था, निकिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ बनाने की विधि बताई
हरिश्चंद आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संदीप राणा ने स्वयंसेवकों को खाद्य पदार्थ बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों को टमाटर की चटनी और मिक्स अचार बनाने की नुस्खे बताए गए। इसके अलावा मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के टिप्स भी दिए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने शिविर के माध्यम से लोगों से ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी ज्योति रानी, मंजू गिरि, मोनिका चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें