ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को धूप खिली रही। सुबह के समय कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी चार पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
बुधवार सुबह प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे। विशेषकर ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। 3500 मी से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई। रात को पाला पड़ने से यहां ठंड भी बढ़ गई है। हालांकि कुछ देर में ही मौसम साफ हो गया और धूल खिल उठी। राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में भी धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी मौसम में बहुत ज्यादात बदलाव की संभावना नहीं है। चार पहाड़ी जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से बादल भी छाए रहेंगे। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार दोपहर तक प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा।
..........................
तापमान
अधिकतम :: 23.9
न्यूनतम :: 8.9
.............................
सूर्योदय :: सुबह 7.10 बजे
सूर्यास्त :: शाम 5.22 बजे