फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी पर्चे पर ‘बेटी बचाओ’ स्लोगन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी पर्चे पर ‘बेटी बचाओ’ स्लोगन अनिवार्य
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में शनिवार को पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों की ओपीडी के पर्चे पर ‘बेटी बचाओ’ का स्लोगन अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व में गंगोत्री चैरिटेबल अस्पताल माजरी ग्रांट में सील की गई पोर्टेबल मशीन का टीम निरीक्षण करेगी। समिति ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट चंद्रबनी और दून मेडिकल सेंटर शंकरपुर सहसपुर का दोबारा निरीक्षण करने के बाद कार्यवाही करने के आदेश दिए। समिति ने सिकन्द डाइग्नोस्टिक सेंटर सर्वे रोड को इनवेसिव प्रोसिसर की अनुमति मानक पूर्ण करने के बाद ही विचार करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला में डॉ.तुषार शर्मा और डॉ.प्रत्यूष मित्तल को कार्य करने की अनुमति के संपूर्ण दस्तावेज अगली बैठक में रखने, सुरेंद्र अग्रवाल हेल्थ डाइग्नोस्टिक हरिद्वार बाईपास में डॉ.अमरनाथ उपाध्याय को इको-कॉर्डियोग्राफी की स्वीकृति से पहले मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण की अनुमति प्राप्त होने के पश्चात ही स्वीकृत करने, डॉ.अल्का आहुजा द्वारा खरीदी गई मशीन के पंजीकरण के संबंध में रेडियोलॉजी से संबंधित एनओसी लेने के बाद निर्णय लेने, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर संयुक्त मेडिकल इंस्टीट्यूट हरिद्वार रोड में डॉ.शर्मा को तीसरे स्थान पर कार्य करने की अनुमति से संबंधित आवेदन पर केवल दो स्थानों का विकल्प प्राप्त करने का नोटिस निर्गत करने पर सहमति दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समिति सदस्यों से कहा कि किसी भी प्रकार के प्रकरण में सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अनुमति देने से पूर्व निरीक्षण करते हुए स्पष्ट आख्या भी दी जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वाईएस थपलियाल, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ममता बहुगुणा और समिति सदस्य मौजूद थे।

इनके पंजीकरण का नवीनीकरण
डॉ.विकास जैन डाइग्नोस्टिक हरबर्टपुर, सुरेंद्र अग्रवाल डाइग्नोस्टिक हरिद्वार बाईपास रोड देहरादून, हरीश भाटिया दून एमआरआई क्रास रोड देहरादून, डॉ.रुचि लूंथी सेठी अल्ट्रासाउंड कलर डोप्लर रेसकोर्स चौक, डॉ.एसएन उनियाल सूर्या हास्पिटल अशोक विहार देहरादून के पंजीकरण के नवीनीकरण की अनुमति प्रदान की।

इनके पंजीकरण को स्वीकृति
इंद्रा आईबीएफ सेंटर बल्लुपूर चौक, डॉ.रमेश कुमार डाइग्नोस्टिक न्यू रोड, सुविधा एक्सरे अल्ट्रासाउंड सेंटर पटेल नगर और डॉ.मित्तल गुप्ता इमेजिंग सेंटर डोईवाला को पंजीकरण की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


इनको मिली कार्य करने की अनुमति
डॉ.गिरीश मित्तल डाइग्नोस्टिक एमकेपी चौक, डॉ.अरुणिमा गोयल मैटरनिटी होम आईएसबीटी रोड, हिलिंग टच हास्पिटल देहरादून, डॉ.मीनाक्षी मेडिकेयर अल्ट्रासाउंड सेलाकुई, स्वर्ण मेडिकल सेंटर कारगी चौक, डॉ.आरके सिंह दून डाइग्नोस्टिक सेंटर हरिद्वार रोड, इंद्रा आईबीएफ सेंटर में डॉ.सोनालिका को कार्य करने की अनुमति एवं केन्द्र में स्टॉल की गई मशीन को फार्म बी में दर्ज करने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें