फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर में मालगाड़ी डिरेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। हादसे पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन रेल विभाग लापरवाही से सबक लेने को तैयार नहीं है। लक्सर स्टेशन की बात करें तो चार दिन के भीतर पटरी से डिब्बे उतरने की यहां दूसरी घटना है। राहत की बात यह है कि दोनों दुर्घटनाओं में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं। इस दौरान कोई जनहानी तो नहीं हुई, लेकिन यदि ट्रेने मालगाड़ी न होकर सवारी गाड़ी और स्पीड में होती तो खतौली उत्कल एक्सप्रेस से भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

खतौली में उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने पर इतना भयावह हादसा हुआ है। जबकि लक्सर क्षेत्र में ट्रेन का पटरी से उतरना मामूली बात बनकर रह गया है। सोमवार से पहले भी एक मालगाड़ी पटरी से उतर चुकी है। 17 अगस्त की शाम को भी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, लेकिन विभाग ने इसे मामूली रूप में लिया। जिसके कारण पटरियों को दुरुस्त नहीं किया गया। यही वजह रही कि सोमवार को फिर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जानकारों का कहना है कि बरसात में पटरियों को विशेष मरम्मत और देखभाल की जरूरत रहती है। क्योंकि कई बार पानी आदि ट्रैक पर रुकने या फिर मिट्टी खिसक जाने से ट्रैक दब जाता है। ऐसे में जब उसके ऊपर ट्रेन गुजरती है तो डिब्बों के उतरने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें