फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे ढाई घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे सोमवार को ओजरी गांव के पास मलबा आने से ढाई घंटे बाधित रहा। सुबह छह बजे बंद हुआ हाईवे साढ़े आठ बजे के बाद ही यातायात के लिए खुल पाया, इससे दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

रविवार आधी रात से शुरू हुई बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी से पहले ओजरी गांव के पास सोमवार सुबह छह बजे मलबा आने से बंद हो गया। सूचना मिलने पर बड़कोट से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए हाईवे हालांकि आधा घंटे बाद खोल दिया गया लेकिन बड़े वाहनों के लिए ढाई घंटे बाद करीब साढ़े आठ बजे मलबा हटाने के बाद हाईवे बहाल हो पाया। दूसरी ओर नैनबाग क्षेत्र में भी राजमार्ग बंद रहने से यमुना घाटी में अखबार लेकर आने वाले वाहन भी पांच घंटे देर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें