फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात नजदीक, तटबंध अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर।
विज्ञापन

केदारनाथ में आपदा का नाम आते ही खादर क्षेत्र के लोगों की आज भी रूह कांप जाती है। चार साल पहले आज के ही दिन (16/17 जून 2013) केदारनाथ में बादल फटने से खादर क्षेत्रवासियों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी थी। इसमें अपार धन के साथ जन की हानि हुई थी। बावजूद इसके शासन-प्रशासन की ओर से बचाव के ठोस उपाए नहीं किए गए। क्षेत्र में तटबंधों का कार्य पूरा नहीं होने से एक बार फिर लोगों को बाढ़ का डर सताने लग गया है।
विज्ञापन

आपदा के दौरान खादर क्षेत्र में महीनों तक बाढ़ की स्थिति बनी रही। आलम यह था कि क्षेत्रवासियों को अपने-अपने घरों की छतों पर कई दिन तक रात काटनी पड़ी। जबकि मवेशियों और फसलों को होने वाली क्षति का आज तक सटीक अंदाजा नहीं लगाया जा सका। रायसी चौकी में काम करने वाला नंदपुर निवासी सुरेंद्र की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो गई थी। महाराजपुर, सौपरी, नंदपुर, शिवपुरी के ग्रामीण बताते हैं कि उस जैसी बाढ़ को आज तक खादरवासियों नहीं देखी। बावजूद चार साल बाद भी क्षेत्र के तटबंध अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें