जिले के माध्यमिक और इंटर स्तर के विद्यालयों में बीते वर्ष अगस्त माह से सेवा दे रहे 700 गेस्ट शिक्षकों का 20 फरवरी को अनुबंध समाप्त हो रहा है, लेकिन अभी तक इन शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में सुदूर क्षेत्रों के विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
सीईओ हरीश चंद्र सिंह का कहना है कि प्रधानाचार्यों को गेस्ट शिक्षकों के साथ दोबारा 89 दिनों का अनुबंध करने के लिए कह दिया गया है। इन शिक्षकों के वेतन के लिए शिक्षा विभाग को पांच करोड़ 37 लाख प्राप्त हुए थे, जिन्हें संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को भेज दिया गया है। शीघ्र ही शिक्षकों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।