घर में अकेली 70 साल की वृद्धा को हवस का शिकार बना लिया गया।आधे घंटे बाद जब बेटा घर लौटा तो मां को अर्धनग्न अवस्था में गिरी देख सकते में आ गया और फिर...
इस घिनौने कृत को तब अंजाम दिया गया जब वृद्ध का बेटा बाहर गया था। उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के बनभूलपूरा स्थित आवास में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
अभियुक्त दिलशाद ने उच्च न्यायालय में अपील दायर कर दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला जज की ओर से 20 मई 2017 के आदेश को चुनौती दी थी। जिला अदालत ने अभियुक्त को 15 साल की सजा सुनाई थी।