फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: प्रशासन ने वोटर लिस्ट से हटाए 70 हजार वोटरों के नाम, चेक करें कहीं आपका भी तो नहीं

Sun, 08 Dec 2019 11:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वोटर सत्यापन कार्यक्रम के दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम हटे
  • एक सितंबर से अब तक लगभग ऑनलाइन जोड़ने के लिए प्राप्त हुए चार हजार आवेदन 
  • कुल ढाई हजार लोगों के नाम जोड़े गए, 16 को होगा मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट तैयार 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) के दौरान अब तक 70 हजार नाम सूची से निकाले गए हैं। इनमें मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल हैं। एक सितंबर से चल रहे कार्यक्रम के तहत नाम जुड़वाने के लिए लगभग चार हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से ढाई हजार के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 

विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा ने ईवीपी के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें अब तक की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें कई सुझाव और आपत्तियां भी दीं।

 

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जीपीएस लोकेशन के आधार पर तहसीलों से संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन पर बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन किया, जिसमें सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का सत्यापन किया गया।

विज्ञापन

जिले में लगभग 14 लाख मतदाताओं का 1797 बीएलओ ने सत्यापन किया था। इस दौरान 70311 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए। ये वे नाम हैं जो या तो मृत हैं, स्थानांतरित हैं या डुप्लीकेट हैं। 

मतदाता सूची 4030 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से कुल 2563 के नाम सूची में शामिल किए गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने अवगत कराया कि 16 दिसंबर को इलेक्ट्रोल ड्रॉफ्ट तैयार किया जाएगा।
 
15 जनवरी तक क्लेम और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 27 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण और सात फरवरी 2020 को अंतिम प्रकाश किया जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदा, बीएसपी से जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह रमेश कुमार और सीपीआई एम से आनंद प्रकाश उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें