फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीसदी लोगों को नहीं मिली पेंशन, नहीं किया था यह काम

Fri, 08 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन मात्र तीस परसेंट लोगों को ही मिल पाई। बाकी लोगों के आधार लिंक नहीं होने के चलते सॉफ्टवेयर बाकी लोगों की पेंशन अपडेट नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने बताया कि जो लोग आधार कार्ड नहीं देंगे, उन्हें अब पेंशन नहीं मिल पाएगी। ऐसे में सभी पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड विभाग में देने होंगे। 

कुछ समय पहले ही समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई। अब पेंशन देना किसी अधिकारी, कर्मचारी के नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर के हाथ में है। पहले तक तो मैन्युअल तरीके से पेंशन दे दी जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिन पेंशन धारकों के आधार कार्ड सॉफ्टवेयर से लिंक नहीं हो पाए, उनकी पेंशन रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें