फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप जिला अस्पताल विकासनगर में 695 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उप जिला अस्पताल विकासनगर की ओपीडी में सोमवार को काफी भीड़ रही है। कुल 695 मरीजों को उपचार मिला। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते अस्पताल में केवल इमरजेंसी में उपचार मिल पाया था। सोमवार की सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। राहत की बता यह थी कि सभी ओपीडी में चिकित्सक उपलब्ध थे। सबसे अधिक भीड़ सामान्य रोग चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग और हड्डी रोग चिकित्सा की ओपीडी में रही। सभी ओपीडी कक्षाें के बाहर मरीजों की जबरदस्त भीड़ लगी थी। दोपहर तीन बजे चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना के चलते मेडिकल अफसरों को ओपीडी ड्यूटी पर लगाया गया था। ओपीडी ने 495 नए और 200 पुराने मरीज देखे गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें