फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिकायतों के बाद भी नहीं बनाई जा रही नहर की सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने वाली नहर की सुरक्षा दीवार गिर जाने से नहर के टूटने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बावजूद भी दीवार को ठीक नहीं किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियाें की लापरवाही से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। बडोल नहर चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक किनारे पर लगभग 15 मीटर की ऊंचाई पर बनाई गई है। नहर के खेड़ा दारागाड़ व खेड़ा जडार के बीच सुरक्षा दीवार आठ महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। नहर के अचानक से टूटने से मार्ग पर दुर्घटना घट सकती है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट भी खड़ा हो सकता है। स्थानीय निवासी बलबीर चौहान, जगदीश सिंह, पनसिंह, मदन सिंह चौहान, श्याम दत्त ने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवार की कई बार सिंचाई विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र दीवार को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें