फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाहन खरीद में छूट का झांसा देकर 69 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में डिस्काउंट के लालच में आकर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उससे अपने खातों में 69 हजार रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले में नेत्र सिंह कुंवर निवासी बड़ोवाला ने शिकायत की है। नेत्र सिंह ने सात जुलाई को इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके कुछ समय बाद उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का मैनेजर बताया और उन्हें ऑनलाइन स्कूटर खरीदने पर 30 फीसदी सब्सिडी दिलाने की कही गई। कॉलर ने इसके लिए 20500 रुपये मांगे और इस रकम को लेने के लिए उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। नेत्र सिंह ने इस रकम का भुगतान कर दिया। इसके बाद उसने रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर 40250 रुपये ले लिए। नेत्र सिंह से 69750 रुपये कॉलर ने हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें