मसूरी में शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पूर्व पुलिस म?
- फोटो : MUSSOORIE
मसूरी शिक्षा का हब है। यहां के स्कूलों में देश-विदेशों के छात्र पढ़ाई करते हैं, जिसमें यहां के शिक्षकों का बड़ा योगदान है। यहां से पढे़ छात्र देश-विदेश में बड़े ओहदों पर है और मसूरी का नाम ऊंचा कर रहे।
उपरोक्त बात टाउनहाल में पहली बार आयोजित 675 शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कही। इस मौके पर सभी शिक्षकों को पालिकाध्यक्ष और मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में शहर के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के शिक्षकों के साथ ही रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पहली बार बड़े स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व डीजीपी अनिल रतुड़ी ने कहा कि जिस समर्पण भाव से शिक्षक शिक्षा देते हैं, उससे मजबूत समाज का निर्माण होता है।
कहा कि वो मसूरी में पैदा हुए और मसूरी में शिक्षा ग्रहण की और यहां के शिक्षकों की शिक्षा की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे। पालिकाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शिक्षकों के सम्मान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर लेखक गणेश शैली, आभा शैली, सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, आरती अग्रवाल, सरिता कोहली, पूर्व सभासद बीना पंवार, सुरेश थपलियाल, गौरव रावत, यश गुप्ता, हरीश टम्टा, अर्जुन, अनीता, संदीप, भगवान सिंह चौहान आदि मौजूद थे। संचालन शूरवीर भंडारी और शिप्रा शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।