फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन आरक्षियों की भर्ती में मिले 65 फीसदी आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। वन विभाग में आरक्षियों की भर्ती में दैनिक श्रमिकाें को 65 फीसदी आरक्षण देने की मांग पर दैनिक कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। इस बाबत मंगलवार को दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विभाग में दैनिक व संविदाकर्मी पिछले दो दशक से सेवाएं दे रहे हैं उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। यदि सरकार व विभाग के स्तर पर वन आरक्षी की सीधी भर्ती के संबंध में 10 दिन के भीतर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो दैनिक कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, महामंत्री पवन रावत समेत तमाम पदाधिकारी व दैनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें