अगले दिन फिर एक लाख रुपये के लिए कहा गया। वह भी जमा करा दी। कभी तीन लाख तो कभी छह लाख इसी तरह रिफंडेबल बताते हुए जमा कराए गए। आरती ने 63 लाख रुपये से ज्यादा जमा करा दिए।
साइबर थाने को शिकायत कर दी।
बीते तीन जुलाई को ई-मेल आया कि पिल्ला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया और उन्हें डिलीवर होने ही वाला है। इसके बाद उनसे 25 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इस पर आरती को कुछ गड़बड़ लगा।
इसके बाद उन्होंने साइबर थाने को शिकायत कर दी। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। महिला ने कुछ मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। सबके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।