फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को मिले नए चेंबर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में नवनिर्मित चेंबरों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए अन्य सुविधाओं के इंतजाम का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चाहे स्वयं आंदोलन में भाग लेने की बात हो अथवा आंदोलनकारियों को विधि परामर्श प्रदान करने का मामला, अधिवक्ता हमेशा से कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने के कारण उनके बैठने के लिए जगह की नितांत आवश्यकता थी। जो नए 620 चेंबर बनाए हैं, उससे अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत होगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि वर्तमान में राज्य में सर्वाधिक 4000 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। उन्हें सुविधाएं देने के लिए एसोसिएशन ने काफी हद तक कामयाबी पा ली है। सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। इस दौरान सचिव अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह सचिव अमित डंगवाला, अल्पना जदली, ललित, पंकज भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें