फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
कोतवाली में पकड़ी गई शराब और वाहनों के साथ शराब तस्कर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पंचायत चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी भी तेज हो गई है। आए दिन शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार देर रात और रविवार सुबह भी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में हरियाणा मार्का की 62 पेटी अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि, तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेेमाल की जा रही एक कार और एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 3.72 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पुलिस कोतवाल प्रदीप बिष्ट और कुल्हाल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अंतरराज्यीय बैरियर पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। वाहन में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने स्पीड बढ़ा दी। कुल्हाल पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर वाहन में सवार तीनों लोक पिकअप वाहन को मौके से छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उससे करीब 56 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं रविवार की सुबह भी पुलिस ने अंतरराज्यीय बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को हरियाणा मार्का की छह पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी स्कॉर्पियो कार में शराब की तस्करी कर रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल शर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट डारपुर थाना छछरौली जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन

20 लीटर कच्ची शराब संग एक दबोचा
कालसी। थाना पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई चल रही है। आरोपी को चेकिंग के दौरान डैम साइड जुुड्डो के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अमर बहादुर मूल निवासी डांडा बस्ती जीवनगढ़ हाल निवासी प्लान खेडा जुड्डो कालसी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें