विकासनगर। विद्युत वितरण खंड हरबर्टपुर की टीम ने क्षेत्र में बकाया बिल वसूली को अभियान चलाया। इस दौरान बिजली के बिल नहीं जमा करने वाले 62 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन रद्द कर दिए गए। इसके साथ ही टीम ने 12.50 लाख के राजस्व की वसूली भी की।
विज्ञापन
हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम रूद्रपुर, केदारावाला, धर्मावाला, प्रतीत पुर, बांसोवाला, शाहपुर कल्याणपुर, बैरागीवाला, लक्खनवाला, ढकरानी, हरिपुर, हरबर्टपुर बाजार, छरबा, तिलवाड़ी, बद्रीपुर मेंदनीपुर व सहसपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले 62 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने बकाया बिलों की वसूली के रूप में 12.50 लाख के राजस्व की वसूली भी की। उन्होंने कहा जागरूक नागरिक के रूप में सभी उपभोक्ताओं को समय से अपने बिलों का भुगतान कर देना चाहिए।