ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
इंश्योरेंस कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन की ओर से आयोजित मंडलीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से जसवीर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सम्मेलन में मौजूद कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया।
हरिद्वार रोड स्थित मंडल कार्यालय पर रविवार को सम्मेलन का शुभारंभ ऑल इंडिया एलआईसी एंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री राजेश कुमार ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मेरठ से आए राजीव शर्मा उपाध्यक्ष ने की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां आमजन को फायदा नहीं पहुंचा रहीं, बल्कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हैं। मोदी सरकार मजदूरों से संबंधित कानून आईटी एक्ट आदि में बदलाव करके मजदूरों को मिलने वाली सुरक्षा एवं लागत में कटौती करना चाहती है। इससे पूर्व मंडलीय इकाई क ा चुनाव भी कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से चुनाव में एनपी सिंह को संरक्षक, जसवीर सिंह को अध्यक्ष, किशोर कुलश्रेष्ठ को महासचिव, शिव सिंह रौतेला को उप महासचिव, अनिल शर्मा, प्रदीप यादव, गंगाशरण दयाल सिंह को उपाध्यक्ष, सतीश राज, मनीष शर्मा, संदीप सिंह नेगी, नवदीप शर्मा को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार शर्मा को सह कोषाध्यक्ष तथा अजय कुमार, सतीश कुमार, अनंत डबराल, कीर्ति गुसाईं को सचिव चुना गया।