उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से विभिन्न क्षेत्रों मेें उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस महिलाओं सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीए सभागार में आयोजित 17वें उमा शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ विधायक खजान दास, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल और एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा ने किया। इसके बाद जागर और सरस्वती वंदना के बाद बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान समाजसेवी कुसुम पंत, ममता बहुगुणा, अंजना वाही, अमर उजाला की पत्रकार रेनू सकलानी, पत्रकार भारती सकलानी, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सिम्मी गुप्ता, इंदु अग्रवाल, बबीता, चिकित्सा के क्षेत्र मेें कार्य करने वाली किरन साधू, डॉ. कानू ओहरी को सम्मानित किया गया।