फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली-जौनसारी गीतों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी विवेकानंद स्कूल और कार्मल स्कूल चंबा के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, गढ़वाली-जौनसारी और कुमाऊंनी लोक गीत, नृत्य और हिंदी रॉक डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
स्वामी विवेकानंद स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी ने किया। पालिकाध्यक्ष रमोला ने कहा कि स्कूल पहाड़ी अंचलों में बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा दे रहा है। कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने लिए सही शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था होनी जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख नेगी ने कहा कि स्कूल के बच्चे कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर को साबित कर चुके हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा सिलस्वाल ने वर्ष की गतिविधियां और स्कूल की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने ‘कृष्ण और सरस्वती वंदना, एक बटे दो-दो बटे चार छोटी-छोटी बातों में बंट गया संसार, गाजिणा, हिप-हिप हुर्रे, लकड़ी की काठी’ सहित कई गीतों पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय नेगी, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, वीरेंद्र बेलवाल, सभासद शक्ति जोशी, अमरेश रणाकोटी, प्रमोद रणावत, शुभराज, पंकज, आशीष, मनीष, आरती, रश्मि धनाई, अलका बड़ोनी, रश्मि राणा, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्मल स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सीडीओ आशीष भटगांई, पालिकाध्यक्ष सुमन रमोला और विशिष्ट अतिथि सुशील बहुगुणा ने किया। इस मौके पर प्रशांत उनियाल, प्रधान अनिता कोठारी, सुरेंद्र मोहन उनियाल, मीना तिवाडी व नवीन रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें