फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हनोल मंदिर को पांचवां धाम बनाने समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में जौनसार बाबर एकता मंच के सदस्य राजधानी के परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय कूच करने के निर्णय लिया, लेकिन पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर सभी को रोक दिया। इसके बाद मंच की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

जौनसार बाबर एकता मंच के अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने कहा कि मंच लंबे समय से जौनसार स्थित हनोल मंदिर को पांचवां धाम बनाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार मांग की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को सचिवालय कूच करने का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में मंच के सदस्य परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए थे। यहां से सचिवालय पहुंचकर अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया, लेकिन पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर सभी को रोक दिया। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

ये हैं मंच की मांगें
-हनोल मंदिर को पांचवां धाम बनाया जाए।
-जौनसार बाबर में लद्यु औद्योगीकरण का विकास किया जाए।
-वीर केसरी चंद्र के मेले (तीन मई) को राज्य मेला घोषित किया जाए।
-चकराता को जिला बनाया जाए।
-देहरादून से कालसी तक रेल का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें