फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का 18वां महाधिवेशन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का 18वां वार्षिक महाधिवेशन बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित आफिसर्स कॉलोनी में आयोजित होगा। अधिवेशन में ऊर्जा विभाग के तीनोें निगमों के निजीकरण, नेशनल इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा होगी। महाधिवेशन के मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक होंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव व अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि महाधिवेशन में ऊर्जा निगमों के सहायक अभियंताओं को तीन प्रारंभिक वेतन वृद्धि देने, एसीपी, व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के साथ निगमों में निजीकरण को बढ़ावा देने की नीतियोें पर मंथन किया जाएगा। साथ ही नेशनल इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। महाधिवेशन में ऊर्जा सचिव राधिका झा, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा, पिटकुल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव राजीव सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष एमसी गुप्ता व महासचिव अनिल कुमार मिश्रा समेत राज्य के कई अभियंता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें