फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, सरकार से वार्ता कराने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेजों तक शारीरिक शिक्षकों की अनिवार्य नियुक्ति की मांग के समर्थन में अनशन कर रहे बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के सदस्य दिनेश कोहली को बीजेपी नेता विवेकानंद खंडूरी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने जल्द ही सरकार से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। उधर, संगठन का धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

नियुक्ति समेत अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर बीते 16 दिन से अनशन कर रहे दिनेश कोहली से मंगलवार को बीजेपी नेता विवेकानंद ने मुलाकात की और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहीं, संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया। बेरोजगाराें का आरोप है कि सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। इस अवसर पर मनमोहन, जगदीश पांडेय, हिमांशु राजपूत, राजेंद्र सिंह, सुमन नेगी, हरेंद्र खत्री, भजन लाल, महेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें