फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप डीलरों के लिए जल्द लांच होगा एआईपीडीए एप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में डीलरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ऑल इंडिया डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने एआईपीडीए एप लांच करने की जानकारी दी। इस एप के जरिए उपभोक्ताओं और डीलरों के लेन देन में पारदर्शिता आएगी और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि भुगतान का मिलान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में बुधवार को ऑल इंडिया डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल की मौजूदगी में पंप डीलरों ने पेट्रोल चोरी व अन्य समस्याओं पर चर्चा की। सभी समस्या सुनने के बाद अध्यक्ष बंसल ने बताया कि जल्द ही डिजिटल लॉक सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे पेट्रोल चोरी की समस्या से निजात मिलेगी। संस्था एआईपीडीए एप लांच करने जा रही है। इस एप के जरिए उपभोक्ताओं और डीलरों के लेन देन में पारदर्शिता आएगी और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि भुगतान का मिलान करना आसान होगा। इसके अलावा दून में भी सीएनजी गैस की पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए दून की एक कंपनी से समझौता हुआ है। बैठक में अमर कांत गोयल, नितिन गोयल, संदीप महेश्वरी, विनय गोयल, अश्वनी अग्रवाल, अमन दीप सिंह अग्रवाल, नरेश बहुगुणा, अशोक जैन, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें