फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे उतराखंड के चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बरेली में खेली जा रही ऑल इंडिया सीनियर प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के चिराग सेन ने जीत हासिल की है। फाइनल में अल्मोड़ा के चिराग ने हरियाणा के कार्तिक जिंदल को शिकस्त दी।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए फाइनल में चिराग और कार्तिक के बीच अंकों के लिए जबरदस्त जद्दोजहद हुई। इसमें चिराग ने 21-19, 15-21 व 25-23 से कार्तिक को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले चिराग ने सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश के डी. जसवंत को सीधे सेटों में 21-16 और 21-14 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में चिराग ने गुजरात के एड्रिअन जॉर्ज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 19-21, 21-9 व 21-8 से शिकस्त दी थी। अल्मोड़ा के ही बोधित जोशी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि उन्हें हार के बाद बाहर का रास्ता देखना पड़ा। चिराग के शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें