फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यो-यो टेस्ट में सनी राणा रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
यो-यो टेस्ट में सनी राणा रहे अव्वल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के क्रिकेटरों ने पहली बार हुए यो-यो टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बेहद मुश्किल समझे जाने वाले इस फिजिकल फिटनेस टेस्ट को उत्तराखंड के सभी क्रिकेटर क्वालिफाई करने में कामयाब रहे। रविवार से क्रिकेटरों के बैटिंग, फिल्ंिडग, कैचिंग, रनिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में विजय हजारे ट्रॉफी शिविर के दूसरे दिन क्रिकेटरों का यो-यो टेस्ट लिया गया। प्रदेश के ज्यादातर खिलाड़ियों ने पहली बार यह टेस्ट दिया। हालांकि इसके बावजूद सभी क्रिकेटर इसे क्वालिफाई करने में कामयाब रहे। टीम सूत्रों के मुताबिक सनी राणा ने सबसे अधिक 17.3 अंक अर्जित किए। वैभव भट्ट ने 17.2, करनवीर कौशल ने 16.3, दीपक दपोला ने 16.2 और कार्तिक जोशी ने 16.1 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

राज्य क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) की ओर से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में तीनों अतिथि क्रिकेटर रजत भाटिया, विनीत सक्सेना और मलोलन रंगराजन ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। कोच भास्कर पिल्लई ने बताया कि शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों की ब्लड, एक्सरे, ईसीजी समेत अन्य जांचें की गई थी, सोमवार को इसकी रिपोर्ट आएगी। ट्रेनर प्रशांत पुजारा ने बताया कि रविवार से क्रिकेटरों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर बैटिंग, फिल्डिंग, रनिंग, बॉलिंग, कैचिंग समेत अन्य अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
दिल्ली शिफ्ट हो सकता है कैंप
लगातार हो रही बारिश के कारण दून में टीम अभ्यास नहीं कर पा रही है। शनिवार को दूसरे दिन भी टीम मैदान में नहीं उतर सकी। लगातार बारिश के चलते अब अभ्यास शिविर को दिल्ली शिफ्ट करने पर विचार होने लगा है। हालांकि इसके लिए पहले बीसीसीआई से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें