फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में उच्चीकृत होगा रायपुर डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रायपुर डिग्री कॉलेज को पीजी में उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पाबौ, नारायणबगड़, किच्छा और पाटी में प्रस्तावित महाविद्यालयों को खोलने से पहले मानकों के अनुसार परीक्षण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को विधानसभा कार्यालय में विभागीय कार्यों और मुख्यमंत्री की घोषणा की प्रगति की समीक्षा के बाद डॉ. रावत ने यह निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जसपुर और मर्गोपुर में स्थापित अल्पसंख्यक महाविद्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। साथ ही महाविद्यालयों में प्राचार्यों की लंबित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) करने के लिए भी निर्देशित किया। धन सिंह रावत ने कहा कि संविदा और तदर्थ आधार पर कार्य करने वाले शिक्षकों को एक समान वेतन या मानदेय मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय खटीमा में बहुउद्देशीय भवन निर्माण, कोटा बाग महाविद्यालय में कृषि विषय, बलुवाकोट डिग्री कॉलेज में खेल मैदान, दून विश्वविद्यालय परिसर में हिमालय स्टडी केंद्र का नाम डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र रखने, बेतालघाट में राजकीय महाविद्यालय का नाम शौर्य पदक विजेता स्व. खेमचंद्र डोर्बी के नाम पर रखने, डोईवाला डिग्री कॉलेज में शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा लगाने, डिग्री करियर ट्रेनिंग की व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने डिग्री कॉलेजों को हाईटेक करने, नेट कनेक्टिविटी बढ़ाकर ई-लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमार, निदेशक रूसा हर्षवंती बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
महाविद्यालयों को 9.58 लाख रुपये आवंटित
बैठक में कई महाविद्यालयों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी को एक करोड़, राजकीय महाविद्यालय भाबर कोटद्वार को 74.96 लाख, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को एक करोड़ 24 लाख, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर को 55.31 लाख, राजकीय महाविद्यालय बनबसा को 50.87 लाख, राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण को 55.97 लाख, राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल को 47.70 लाख, राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर को एक करोड़ 18 लाख, राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट को एक करोड़ 86 लाख, राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे को 33.09 लाख, राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर को 28.18, राजकीय महाविद्यालय दोषापानी को 20 लाख, राजकीय महाविद्यालय त्यूनी को 72.32 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। जनजाति उप योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय चकराता को 99.82 लाख लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें