ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बैसाखी का उत्साह शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला। शहर में विभिन्न संगठनों ने श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ बैसाखी मनाई। वहीं स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए।
चंद्रबनी गौतम कुंड मंदिर में शुक्रवार सो चार दिवसीय बैसाखी मेला शुरू हुआ। पहले दिन ध्वजारोहण और गंगा जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य राजेश परमार ने दीप जलाकर की। इसके बाद बच्चों ने गोर्खाली और गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बरसो रे, मेघा बरसो... व क ान्हा सो जा जरा.... गानों पर बच्चों ने खूब तालियां बटोरीं। महंत हेमराज ने बताया कि बैसाखी के दिन हर साल सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। वहीं मेले में बच्चों की भीड़ रही।
जीआरडी अकादमी में रहा बैसाखी उल्लास
प्रेमनगर स्थित जीआरडी अकादमी मेें बच्चों ने अरदास, गुरु राम दास का पाठ, मां सरस्वती की वंदना समेत कई प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत अकादमी के चेयरमैन सरदार राजा सिंह ने दीप जलाकर की। इस दौरान उन्होंने बैसाखी की बधाई दी और बच्चाें को ऑउटडोर खेलों में प्रतिभाग लेने पर जोर दिया।
शहीदों को किया नमन
कांवली रोड स्थित नेताजी संघर्ष समिति ने शहीदों को याद कर बैसाखी मनाई। समिति उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि युवाओं को शहीदों के बलिदान का महत्व समझना होगा। उन्होंने जलियांवाला बाग मेें शहीद उधम सिंह की वीरता को सलामी दी। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, राजकुमार बत्रा, प्रवीन शर्मा, रात सिंह प्रधान, आरिफ वारसी, अरुण खरबंदा, प्रदीप कुकरेती आदि मौजूद रहे। एकता एवं जनकल्याण संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अनेजा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में नीरज उनियाल, नितिन रोधिया, इंदरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, नीलांभर , राजेश बहल, विशाल सेतिया, गगन ग्रोवर, मेनका अरोड़ा, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे।