ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र में सड़क पर मिले पर्स को उसके असली मालिक तक पहुंचा कर एक महिला पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। साइबर क्राइम सेल में तैनात महिला आरक्षी ज्योति को बंजारावाला क्षेत्र में एक पर्स मिला था। पर्स में एटीएम कार्ड, आईडी प्रूफ, आधार कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज और 800 रुपये थे। पर्स में मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पर्स बंजारावाला निवासी सोनू राय का निकला। इसके बाद महिला आरक्षी ज्योति ने सोनू राय को बुलाकर पर्स लौटा दिया। पर्स मिलने पर सोनू राय ने महिला आरक्षी ज्योति का आभार जताया है।