फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कार्यक्रम को निगम से एनओसी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अब शहर में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अलावा नगर निगम से भी एनओसी लेनी होगी। बड़े कार्यक्रमों के लिए पांच हजार और छोटे कार्यक्रम के लिए एक हजार रुपये सिक्योरिटी भी जमा करनी होगी। कार्यक्रम के बाद निगम की टीम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी। वहां गंदगी मिलने पर यह सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद निगम की ओर से वहां सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल के मुताबिक स्वच्छता अभियान के तहत यह पहल की गई है। क्योंकि कार्यक्रम आयोजन के बाद आयोजक गंदगी छोड़ देते है। इसीलिए अब नगर निगम से एनओसी लेने के दौरान बड़े कार्यक्रमों जैसे मेला, प्रदर्शनी, बड़ी जनसभाएं आदि की एनओसी के वक्त पांच हजार और छोटे कार्यक्रम जैसे भंडारा, जागरण, छोटी सभाएं आदि की एनओसी के वक्त एक हजार की सिक्योरिटी जमा कराई जाएगी। कार्यक्रम के बाद निगम की टीम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी। वहां गंदगी मिलने पर सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी। यदि सफाई मिलती है तो सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी। बताया कि नगर निगम से कार्यक्रम को एनओसी न लेने पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें