फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम के डिप्लोमा इंजीनियर्स का आंदोलन 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजकीयकरण, वेतन, पेंशन पदोन्नति संबंधी मांगें पूरी न होने से नाराज पेयजल निगम के डिप्लोमा इंजीनियर्स 19 अप्रैल से निगम मुख्यालय पर दो दिन धरना देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम के कार्यालय पर संघ से जुड़े डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक हुई। बैठक में संघ के महासचिव अजय बेलवाल कहा कि मुख्यमंत्री और सचिव के निर्देशों के बाद भी पेयजल एजेंसियों के एकीकरण तथा राजकीयकरण की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कई माह से डीपीसी होने के बावजूद भी निगम प्रबंधन की ओर से पदोन्नति के आदेश निर्गत नहीं हो रहे है, एसीपी, स्थायीकरण, एरियर भुगतान भी लंबित है। कहा कि हाथी बड़कला टैंक लीकेज प्रकरण में सहायक अभियंता अरविंद सजवाण को चार्जशीट जारी की गई है, जबकि उन्होंने यह टैंक नहीं बनाया था। उन्होंने पेंशन और वेतन भुगतान प्रतिमाह निर्धारित तिथि पर किए जाने की मांग की। कहा कि अगर 18 अप्रैल तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मोहनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय पर 19 अप्रैल से दो दिवसीय धरना देंगे। 20 अप्रैल को उच्चाधिकार समिति की बैठक कर आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में रामकुमार, योगेंद्र सिंह, एके चतुर्वेदी, एससी पंत, अरविंद सजवाण, एससी भट्ट, अजय बेलवाल, आर के त्रिपाठी, मोहित जैन, भानू लोहनी, दिनेश दवाण, राजेंद्र सिंह राणा, इंदु शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

......................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें