फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री आवास के ओवरहैड टैंक में पांच छेद

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल मंत्री आवास के ओवरहैड टैंक में पांच छेद
विज्ञापन

जूही प्रजापति
देहरादून।
न्यू कैंट रोड स्थित पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के आवासीय परिसर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां जल संस्थान ने आठ लाख लीटर क्षमता वाले ओवरहैड टैंक में जैसे ही पानी भरा तो वह पांच जगह से लीक हो गया। यह देख अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। मंत्री की फटकार के डर से अधिकारियों ने आनन-फानन में टैंक को खाली करा दिया। इसके बाद उसमें मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। पांच वर्ष पुराने टैंक का यह हाल है तो इससे पहले बने टैंकों की स्थित का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पांच साल पहले पेयजल निगम ने विजय कॉलोनी और हाथीबड़कला क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आठ सौ केएल (किलो लीटर) के इस ओवरहैड टैंक का निर्माण किया था। इस टैंक को एडीबी विंग द्वारा नलकूप से जोड़कर चालू किया जाना था, लेकिन एडीबी विंग ने उस समय यह कार्य नहीं किया। जिस कारण यह टैंक पांच साल से खाली पड़ा था। वहीं इसके चालू न होने के कारण क्षेत्र में पानी का संकट बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल मंत्री के आवासीय परिसर में बने इस टैंक के बारे में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद कुछ समय पूर्व सरकार ने यह कार्य पेयजल निगम को सौंप दिया था। जिसके बाद बुधवार को जल संस्थान ने बिना जांच किए इस टैंक को भरकर पानी सप्लाई करने की तैयारी की, लेकिन जैसे ही टैंक भरा तो इसकी खामियां भी सामने आ गईं। पानी भरते ही टैंक पांच जगह से लीक हो गया। यह देख अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने तुरंत ही इस टैंक को खाली करा दिया। अब जल संस्थान के अधिकारी पेयजल निगम की इसकी खामी को छिपाने के लिए मरम्मत कार्य करने में लग गए हैं।
----
कोट :
ओवरहैड टैंक में कुछ लीकेज सामने आए हैं। जल्द ही उनकी मरम्मत कराकर उन्हें ठीक कर दिया जाएगा। जिससे गर्मियों में ओवरहैड से पानी की सप्लाई की जा सके।
- भजन सिंह, एमडी, पेयजल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें