फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नए साल में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा हो गया है। पंजीकरण शुल्क से लेकर भर्ती और अन्य शुल्कों में दस फीसदी तक का इजाफा किया गया है। एक जनवरी से सभी अस्पतालों में बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। इसके बाद ईसीजी 98 से बढ़कर 108 रुपये, एक्सरे सिंगल 136 से बढ़कर 150 रुपये, एक्सरे डबल 274 से बढ़कर 301 रुपये और अल्ट्रासाउंड चार्ज 389 से बढ़कर 428 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज को छोड़कर प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों में विभिन्न जांचों और भर्ती शुल्क में इजाफा किया गया है। ओपीडी सामान्य वार्ड में मेजर ऑपरेशन 779 रुपये से बढ़कर 857 रुपये और पेइंग वार्ड में यही ऑपरेशन 1170 रुपये से बढ़कर 1287 रुपये का हो गया है। मीडियम ऑपरेशन चार्ज सामान्य वार्ड में 584 रुपये से बढ़कर 642 रुपये और पेइंग वार्ड में 976 रुपये से बढ़कर 1074 रुपये, भर्ती शुल्क 98 रुपये से बढ़कर 108 रुपये हो गया है। ब्लड ग्रुप, ब्लड सुगर, डेंगू, आरबीसी, एसएसटी, एसएलटी, ईएसआर, जीबीपी, एचसीवी आदि के चार्ज में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

--
जांच दरों में हुई बढ़ोतरी
जांच-पहले-अब
ब्लड ग्रुप-77-85
ब्लड सुगर फास्टिंग-39-43
ब्लड सुगर रेंडम-39-43
ईएसआर-19-21
जीबीपी-39-43
हिमोग्लोबिन-12-13
एचआईवी-195-215
एचएफटी-408-450
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें