फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पीटीए की बैठक में निर्णय, कॉलेज में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीए की बैठक में निर्णय, कॉलेज में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वाहनों के लिए पार्किंग मुख्य द्वार के अंदर बनाई जाएगी। यह निर्णय बुधवार को अभिभावक शिक्षक परिषद (पीटीए) की नव गठित कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कैंटीन स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत मुख्य गेट और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष राजेश धीमान और कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा ने महाविद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की। पीटीए सचिव डॉ. केएल तलवाड़ ने फर्नीचर की कमी और मुख्य गेट के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की बात रखी। बैठक के बाद पीटीए सदस्यों ने प्राचार्या डॉ. एमसी नैनवाल की अगुवाई में कैंटीन और पार्किंग के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. अंजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें