ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
देहरादून प्रीमियर लीग श्रद्धांजलि के सेमीफाइनल में गढ़वाल ईगल ने सैफ्रॉन लीफ और हरिद्वार हार्ड रॉकर्स ने व्हिसपरिंग विलो की टीम को शिकस्त देकर खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच फाइनल 24 दिसंबर को खेला जाएगा।
बुधवार को डीआईएस रिवरसाइड कैंपस में खेले गए पहले सेमीफाइनल में सैफ्रॉन लीफ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाए। ऋषभ ने सबसे अधिक 25, आदित्य सेठी ने 21 और दीपांकर ने 12 रन बनाए। गढ़वाल ईगल के गौरव ने चार, डी मधवाल ने दो और रघु, एस त्रिपाठी, दीपचंद ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में गढ़वाल ईगल ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर श्रेष्ठ ने 33, अक्षय ने 18 और अभिनव ने 13 रन बनाए। सैफ्रॉन के ऋषभ ने दो, गौरव और भानु ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हिसपरिंग विलो की टीम 16 ओवर में 52 रनों पर सिमट गई। आशीर्वाद ने 11, वैभव और आयुष ने 10-10 रन बनाए। राहुल ने तीन और बाबू, शिवम व हनीष ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में हरिद्वार ने शिवक के 31 रनों की बदौलत 14 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रोहित और वैभव ने तीन-तीन विकेट लिए।