फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट सर्च सीजन-2 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैलेंट सर्च सीजन-2 में दिखा बच्चों का टैलेंट
विज्ञापन

-- पांच कैटेगरी में 115 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, सलेक्ट होने वाले प्रतिभागी 25 को पहुंचेंगे देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
अमर उजाला की ओर से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 में युवक-युवतियों ने अपने भीतर छुपे टैलेंट को जजों के सामने दिखाया। एनडीएस स्कूल श्यामपुर में आयोजित हुए पांच कैटेगरी में 115 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। ऑडिशन में जिन बच्चों का सलेक्शन हो गया है, उन्हें 25 दिसंबर को 11 बजे अवरिल क्लासेस राजपुरा रोड देहरादून पहुंचना होगा। रविवार को अमर उजाला व अविरल क्लासेस की ओर से श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल में अमर उजाला टैलेंट सर्च सीजन-2 के ऑडिशन लिए गए। पांच कैटेगरी सीगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ अपना हुनर दिखाया। टैलेंट सर्च सीजन-2 में ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों के 115 युवक-युवतियों ने अगले राउंड के लिए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
अमर उजाला सीनियर मैनेजर इवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया सीगिंग के ऑडिशन बॉलीवुड मशहूर गायिका सोनिया आनंद रावत, मॉडलिंग के सोनाली वर्मा, एक्टिंग-एंकरिंग के आलोक कुमार, डांसिंग के ऑडिशन सनी ने लिए। पुनीत भसीन ने बताया ऑडिशन में पांच कैटेगरी के लिए 115 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सीगिंग में 50, डांसिंग में 45, मॉडलिंग में 45 और एंकरिंग-एक्टिंग में 15 प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जो युवक-युवतियां ऑडिशन में सलेक्ट होंगे, उन्हें देहरादून में सात दिन की वर्कशॉप में सीगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग की बारीकियां बॉलीवुड की हस्तियां बताएंगी। सलेक्ट होने वाले प्रतिभागियों को देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख सिद्दकी, दीपक जैन, सोनिया आनंद रावत, सोनाली वर्मा, सिड व सलमान रजाखान कोचिंग देंगे। ऑडिशन में अमर उजाला असिस्टेंट मैनेजर आउटडोर अनीक दास, प्रीतम पौधार, नीरज धीमान, मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें