फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्ष से लापता व्यक्ति को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौचर। 12 वर्षों से घर से लापता एक व्यक्ति को गौचर चौकी पुलिस परिजनों के सुपुर्द किया। व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था।
गौचर नगर में तीन दिनों से एक व्यक्ति घूम रहा था जो मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने जब इस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपने आप को कांडा मैखुरा गांव का रहने वाला बताया। पुलिस ने उसकी दाढ़ी बनवाई और बाल कटवाए, इसके बाद उसके घर का पता ढूंढना शुरू किया। चौकी प्रभारी सेमवाल ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक लंगासू क्षेत्र के अंतर्गत कांडा मैखुरा गांव के ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों से संपर्क करने पर पता चला कि यह व्यक्ति कांडा मैखुरा गांव निवासी हरीश नैनवाल उम्र 40 वर्ष पुत्र खेमानंद नैनवाल है। वह घर से किसी को बिना बताए ही कही चला गया था और तब से लापता था। हरीश के बारे में पता चला कि वह कई दिनों से कर्णप्रयाग क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन हुलिया बदला होने से कोई उसे पहचान नहीं सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरीश बातचीत कर रहा है लेकिन थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है। गौचर चौकी पुलिस ने लंगासू पुलिस चौकी को सूचना कर हरीश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें