फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के लिए जिला अस्पताल में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर लोगों ने अस्पताल के बाहर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रभारी सीएमएस को खरी-खरी भी सुनाई। कहा कि डॉक्टर के अभाव में जिला अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। कहा गया यदि शीघ्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को छात्र नेता संदीप झिंक्वाण, नगर पालिका पार्षद ऊषा फस्त्रवाण, पार्षद अनीता नेगी और धर्मा देवी के नेतृत्व में लोग सुबह ग्यारह बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. शैलेंद्र कुमार से मिले और उन्हें खरी-खरी सुनाई। कहा कि अस्पताल में सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से गरीब और असहाय लोगों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पडउ़ रहा है। महिला चिकित्सक न होने से प्रसव वाली महिलाओं को रुद्रप्रयाग और श्रीनगर भेजा जा रहा है। कहा गया कि जून माह में सीएम ने जिले में 12 डॉक्टरों की तैनाती की बात कही थी, लेकिन अभी तक मात्र दो डॉक्टरों ने ही तैनाती दी है। इस मौके पर कला पाठक, सुलोचना देवी, विलेश्वरी, मंजू फस्त्रवाण, कुलदीप बर्तवाल, योगेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मी, सुनीता, दीपा, ममता भट्ट, आशा, सुशील बिष्ट और रमेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिला अस्पताल में सर्जन और एक महिला रोग विशेषज्ञ ने अपनी तैनाती दे दी है। फिजिशियन और अन्य चिकित्सकों की तैनाती के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा है, जल्द हमें नए चिकित्सक मिल जाएंगे। - डा. डीसी सेमवाल, सीएमओ, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें