फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी के आरोप से कर्मियों व लोगों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ के पूर्व रावल (मुख्य पुजारी) और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह पर एक साध्वी की ओर से लगाए गए आरोप से लोगों में उबाल है। लोगों का कहना है कि 24 साल पुराने विवाद से बीकेटीसी के सीईओ का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

बीते जून माह में महाराष्ट्र की एक साध्वी ने बदरीनाथ थाने में पूर्व रावल विष्णु नंबूदरी और मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह पर छेड़छाड़, अभद्रता और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। बीकेटीसी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जगमोहन बत्र्वाल, महामंत्री प्रदीप सेमवाल, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अरविंद शुक्ला ने साध्वी की ओर से की गई शिकायत पर आक्रोश जताया। कहा गया कि साध्वी बदरीनाथ जैसे पवित्र धाम को बदनाम कर रही है। वहीं, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि जून में एक बुजुर्ग साध्वी उनके कार्यालय में आई थी। साध्वी द्वारा नंबूदरी ब्राह्मणों से बदरीनाथ की पूजा न कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही मुख्य पुजारी को लेकर अभद्र बातें भी कही। बुजुर्ग साध्वी को समझाने का प्रयास किया गया। साध्वी का कहना था कि तत्कालीन रावल ने अभद्र व्यवहार किया और जबरन शादी का प्रस्ताव भी रखा। साध्वी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कार्यालय में ही हंगामा कर चली गई। सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि पूर्व रावल विष्णु नंबूदरी को वे जानते नहीं हैं और न ही वे वर्तमान में यहां के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें