फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत का 60 फीसदी बजट स्वरोजगार पर खर्च करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत का 60 फीसदी बजट स्वरोजगार पर खर्च किया जाए। यह निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने शनिवार को अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को रोजगारपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने को भी कहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेर बाड़ योजना पर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्यटन विभाग को पर्यटन स्थल पर इंफ्रास्ट्रक्चर और पार्किंग सुविधा विकसित करने को कहा गया। समाज कल्याण विभाग को छात्रावासों की सुविधाओं में सुधार, खेल विभाग को सभी विकासखंडों में ओपन जिम खोलने, शिक्षा विभाग को स्कूलों की बाउंड्री वॉल बनाने और मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पशुपालन विभाग को बकरी क्लस्टर विकसित करने को कहा गया। इससे पूर्व बैठक में 2022-23 की कार्ययोजना रखी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या भी रखी।
पेयजल गुणवत्ता जांचने को प्रशिक्षित होंगी महिलाएं
जिला पंचायत की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पेयजल विभाग को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हर गांव में पांच महिलाओं को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें